रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़े हवाई हमले के तहत दागीं 158 मिसाइलें और ड्रोन
रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़े हवाई हमले के तहत 158 मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं जिनमें 31 नागरिकों की मौत हो गई है जबकि करीब 160 लोग घायल हो गए। नाटो सदस्य पोलैंड ने कहा कि ऐसा लगता है कि एक रूसी मिसाइल उसके हवाई क्षेत्र में भी दिखी। यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से मदद की मांग की है।