रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के 2 पृथक इलाकों में सैनिक भेजने के आदेश के बाद ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा है, "निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि...यूक्रेन पर रूसी आक्रमण शुरू हो चुका है।" उन्होंने कहा, "पुतिन ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमला करने का फैसला किया।" जाविद ने इसे 'पूरी तरह अस्वीकार्य' बताया।