रूस ने संभाली यूएनएससी की अध्यक्षता, यूक्रेन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के चेहरे पर बताया तमाचा
रूस ने अप्रैल महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाल ली है। इसे लेकर यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमीत्रो कुलेबा ने कहा, "रूस द्वारा यूएनएससी की अध्यक्षता संभालना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के चेहरे पर एक तमाचा है।" गौरतलब है, यूएनएससी के 5 स्थाई सदस्य समेत सभी 15 सदस्यों के पास 1-1 महीने के लिए अध्यक्षता आती है।