रूस पर निर्भरता घटाने के लिए भारत को सैन्य सहायता पैकेज दे सकता है अमेरिका: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की रूस के हथियारों पर निर्भरता को कम करने के लिए अमेरिका भारत को सैन्य सहायता पैकेज देने की तैयारी कर रहा है। बकौल रिपोर्ट, इस पैकेज में $500 मिलियन का विदेशी सैन्य वित्तपोषण शामिल हो सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पैकेज की घोषणा कब होगी।