रूस पर प्रतिबंधों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है आईएसएस: रॉसकॉसमॉस प्रमुख
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के प्रमुख दिमित्री रोगोज़िन ने कहा है कि यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बन सकते हैं। उन्होंने प्रतिबंधों को हटाने की मांग कर कहा कि आईएसएस 'समुद्र में या ज़मीन पर' गिर सकता है।