रूस में अपने 3 बच्चों के शवों के साथ रह रही थी 34 वर्षीय महिला, हुई गिरफ्तार
रूस में अपने 3 बच्चों के शवों के साथ रह रही एक 34 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पार्टियां करने की शौकीन है और चाइल्ड बेनिफिट ले रही थी। नानी के साथ रह रहे महिला के सबसे बड़े 12 वर्षीय बेटे ने घर में एक शव को देखा था जिसकी हड्डियां दिखने लगी थीं।