रूस में अपने व्यवसाय को घटाएगी माइक्रोसॉफ्ट, 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी
माइक्रोसॉफ्ट ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच रूस में अपना व्यवसाय घटाने की घोषणा की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी रूस में 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि रूस में 'आर्थिक दृष्टिकोण में बदलाव' व माइक्रोसॉफ्ट के व्यवसाय पर प्रभाव के कारण यह फैसला लिया गया।