रूस में उत्पादों की आपूर्ति रोकें, इतिहास का हिस्सा बनें: सैमसंग से यूक्रेनी उप-प्रधानमंत्री
यूक्रेनी उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ जॉन्ग-ही हन से रूस में कंपनी के उत्पादों व सेवाओं पर अस्थाई तौर पर रोक लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने सैमसंग पे का ऐक्सस भी सीमित करने की मांग की। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि आप इतिहास का हिस्सा बनें...मुझे भरोसा है कि आपको विश्व शांति की फिक्र है।"