रूस में ज्वालामुखी फटने के बाद 8.5 सेमी राख की परत से ढका कियुची गांव; तस्वीर हुई वायरल
रूस के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी में से एक शिवलक ज्वालामुखी के मंगलवार को फटने के बाद कियुची नामक गांव 8.5 सेंटीमीटर राख की परत से ढक गया। बकौल प्रशासन, इस ज्वालामुखी के फटने से आसमान में 10 किमी ऊपर तक राख का गुबार उठा और इसके कारण कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों के संचालन पर फर्क पड़ सकता है।