रूस में तकनीकी खराबी के चलते खेत में हुई 169 लोगों को ले जा रहे विमान की लैंडिंग
रूस के नोवोसिबिर्सक क्षेत्र में तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को खेत में यूरल एयरलाइन्स के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान में 23 बच्चों समेत 169 लोग सवार थे और किसी को कोई चोट नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि यह विमान सोची शहर से साइबेरियाई शहर ओम्स जा रहा था।