रूस में नदी में डूबे 2 और भारतीय छात्रों के शव हुए बरामद, चारों शव भारत भेजे जाएंगे
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के पास एक नदी से 2 और भारतीय छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं और चारों शवों को भारत भेजा जाएगा। महाराष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि सभी शव पहले मुंबई लाए जाएंगे और फिर उन्हें उनके गृहनगर भेजा जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, अपने दोस्त को बचाने के दौरान सभी छात्र डूबे थे।