रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को लिंग परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर दस्तखत किए। यह कानून किसी व्यक्ति के लिंग को बदलने के उद्देश्य से की जाने वाली चिकित्सीय प्रक्रियाओं पर रोक लगाने के साथ आधिकारिक दस्तावेज़ों में किसी के लिंग बदलने पर प्रतिबंध लगाता है। हालांकि, जन्मजात विसंगतियों के इलाज में छूट दी गई है।