रूस में शख्स के चढ़ने से पहले ही ऊपर जाने लगी लिफ्ट, कटते-कटते बचा उसका सिर
रूस के क्रास्नोडार में एक शख्स के लिफ्ट में चढ़ते समय लिफ्ट के अचानक ऊपर जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स के दाखिल होते ही लिफ्ट ऊपर जाने लगी और दरवाज़ा बंद होने लगा। शख्स खुद को बचाने के लिए तेज़ी से उतर गया और उसका सिर कटते-कटते बचा।