रूस में सरकारी कर्मचारियों के ड्यूटी के दौरान विदेशी शब्दों का प्रयोग करने पर रोक
रूस में सरकारी कर्मचारियों के ड्यूटी के दौरान अधिकतर विदेशी शब्दों का प्रयोग करने पर रोक लगा दी गई है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हस्ताक्षर वाले संशोधित कानून के अनुसार, रूसी अधिकारियों को औपचारिक रूप से रूसी भाषा का उपयोग करना होगा। सरकारी वेबसाइट के अनुसार, संशोधन का उद्देश्य रूसी भाषा की स्थिति की रक्षा और समर्थन करना है।