रूस यात्रा पर पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन को बताया 'पुराना मित्र'
रूस द्वारा पिछले साल यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद पहली बार सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मॉस्को पहुंचे। इस दौरान जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 'पुराना मित्र' बताया। दरअसल, जिनपिंग अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) द्वारा पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किए जाने के बाद उनसे मुलाकात करने वाले पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं।