रूस से आए भक्तों ने तिरुपति में राहु केतु पूजा में लिया हिस्सा, सामने आईं तस्वीरें
रूस से आए करीब 30 भक्तों ने रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में राहु केतु पूजा में हिस्सा लिया। श्रीकालाहस्ती मंदिर में विधि-विधान से पूजा करते रूसी भक्तों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए 'X' पर एक यूज़र ने लिखा, "बहुत शानदार।" कई यूज़र्स ने इसे अनोखा और खूबसूरत बताया।