रूस-यूक्रेन की बातचीत का दूसरा चरण 2 मार्च को होगा: रिपोर्ट
रूस की टास न्यूज़ एजेंसी ने बताया है कि रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत का दूसरा चरण 2 मार्च को होगा। दोनों देशों के बीच बातचीत का पहला चरण सोमवार को यूक्रेन-बेलारूस की सीमा पर प्रिपियत नदी के आसपास के इलाके में हुआ था। इस बैठक में दोनों पक्षों ने कहा था कि वे आगामी दिनों में दोबारा मिलेंगे।