रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चुनौतियों से अवसरों का निर्माण कर रहा है भारत: सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दुनिया को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और खाद्यान्न की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से 'अवसरों का निर्माण' कर रहा है। बकौल सीतारमण, युद्ध कुछ हद तक भारत के लिए भी चुनौतियां लेकर आया है।