रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से फोन पर की बात

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मंगलवार को फोन पर बात की। पीएम ने युद्ध को जल्द विराम देने व बातचीत और कूटनीति के रास्ते को अपनाने पर दोबारा ज़ोर दिया। पीएम ने कहा कि युद्ध का कोई सैन्य समाधान नहीं है और शांति के प्रयासों में योगदान के लिए भारत तैयार है।

Load More