रूस-यूक्रेन युद्ध से दुनियाभर में करीब 2 करोड़ लोग हो सकते हैं भुखमरी का शिकार: यूएन
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने कहा है कि यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण दुनियाभर में 11-19 मिलियन (करीब 2-करोड़) अतिरिक्त लोग भुखमरी का शिकार हो सकते हैं। एफएओ के प्रवक्ता बाउबेकर बेन बेलहासन के अनुसार, दोनों देश दुनिया में कृषि उत्पाद के प्रमुख उत्पादक हैं और वैश्विक गेहूं निर्यात में लगभग 30% की संयुक्त हिस्सेदारी रखते हैं।