रूस-यूक्रेन संकट के बीच 1 घंटे में भारतीय निवेशकों की संपत्ति ₹8 लाख करोड़ घटी
रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के बाद गुरुवार को कारोबार के पहले घंटे में भारतीय निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ की गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण गुरुवार सुबह करीब 10:15 बजे घटकर ₹2,47,46,960.48 करोड़ रह गया जो बुधवार को कारोबार के अंत में ₹2,55,68,668 करोड़ था।