रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच पीएम मोदी ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण बनी वैश्विक परिस्थितियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, एस. जयशंकर और निर्मला सीतारमण शामिल हुईं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला भी बैठक में शामिल हुए।

Load More