रूस-यूक्रेन संघर्ष में किसी भी शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए भारत तैयार: पीएम मोदी
जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वच्छ ऊर्जा, कारोबार, रक्षा और नई प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध को और मज़बूत करने पर चर्चा की। इस दौरान दोनों ने रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान निकालने पर भी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत किसी भी शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए तैयार है।