रूसी अधिकारी ने पुतिन के खिलाफ वॉरंट को लेकर आईसीसी को दी धमकी, कहा- आकाश पर नज़र रखना
रूस के सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) को धमकी दी है। उन्होंने आईसीसी से 'आसमान पर नज़र बनाए रखने' को कहा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी संभावना है कि हेग (नीदरलैंड्स) स्थित आईसीसी की बिल्डिंग पर मिसाइल से हमला कर दिया जाए।