रूसी नागरिकों के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारों से एनओसी मिली थी: ओडिशा पुलिस
रायगड़ा (ओडिशा) में दो रूसी नागरिकों की मौत पर पुलिस ने कहा है कि पावेल ऐंतोव की बेटी और बी. व्लादिमीर के बेेटे ने एनओसी देकर उनके शवों का अंतिम संस्कार करने को कहा था। बकौल पुलिस, परिवार ने उनकी अस्थियां रूस भेजने को कहा था। गौरतलब है, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने उनके अंतिम संस्कार पर सवाल उठाए थे।