रूसी पर्वतारोही ने जारी युद्ध के विरोध में माउंट एवरेस्ट पर लहराया यूक्रेन का झंडा
रूसी पर्वतारोही व ब्लॉगर कातिया लिप्का ने यूक्रेन में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी के शीर्ष पर यूक्रेन का झंडा लहराया। उन्होंने 3 जून को इंस्टाग्राम पर उस पल की तस्वीर भी शेयर की। लिप्का ने रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के ठीक 3 महीने बाद 24 मई को माउंट एवरेस्ट फतह किया।