रूसी प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोज़िन की मौत के कोई पुख्ता सबूत नहीं: यूके
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रूसी प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन की मौत को लेकर कहा है कि कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं कि प्रिगोज़िन भी दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार थे। मंत्रालय के अनुसार, इसकी संभावना काफी अधिक है कि प्रिगोज़िन की मौत हो चुकी है। हादसे में विमान में सवार 10 लोगों की मौत हुई थी।