रूसी फुटबॉलर ने सीरी ए मैच में गोल दागने के बाद नहीं मनाया जश्न, सिर नीचे किया
रूसी फॉरवर्ड अलेक्सी मिरानचुक ने सीरी ए में सम्पदोरिया के खिलाफ अपने क्लब अटलांटा की 4-0 से जीत में चौथा गोल दागने के बाद जश्न नहीं मनाया और अपना सिर नीचे कर लिया। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद फीफा विश्व कप के क्वॉलिफाइंग मैचों से रूस को निलंबित किए जाने के कुछ घंटों बाद मिरानचुक ने गोल दागा।