रूसी फॉर्मूला वन ड्राइवर को ब्रिटिश ग्रां प्री से किया गया प्रतिबंधित
यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच फॉर्मूला वन के रूसी ड्राइवर निकिता माज़ेपिन को मोटरस्पोर्ट यूके के एक फैसले के बाद ब्रिटिश ग्रां प्री में भाग लेने से रोक दिया गया है। दरअसल, एफआईए द्वारा रूसी और बेलारूसी ड्राइवरों को तटस्थ ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने के बाद निकिता को रेसिंग जारी रखने की अनुमति मिली थी।