रूसी युद्धपोत से 'भाड़ में जाओ' कहने वाले यूक्रेन के 13 सैनिक हैं ज़िंदा: यूक्रेनी नौसेना
यूक्रेनी नौसेना ने पुष्टि की है कि रूसी युद्धपोत से 'भाड़ में जाओ' कहने वाले 13 सैनिकों की टीम ज़िंदा और ठीक है। हालांकि, नौसेना ने बताया कि ये सैनिक रूसियों के कब्ज़े में हैं। इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि रूसी सेना के सामने आत्मसमर्पण न करने पर इन सैनिकों को मार दिया गया।