रूसी राष्ट्रपति ने ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को लेकर यूक्रेन में 36 घंटे के सीज़फायर का दिया आदेश
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को लेकर अपनी सेना को यूक्रेन में 36 घंटे के संघर्षविराम का पालन करने का आदेश दिया है। यह संघर्षविराम 6 जनवरी दोपहर 12 बजे से 7 जनवरी मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल ऑफ मॉस्को ने रूस और यूक्रेन से क्रिसमस युद्धविराम करने की अपील की थी।