रूसी राष्ट्रपति पुतिन के पदचिह्नों पर चल रहे हैं पीएम मोदी: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मान
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि देश में लोकतंत्र है तो कहां है।" उन्होंने बताया, "हम काम की राजनीति करते हैं, नाम की नहीं।"