रूसी राष्ट्रपति पुतिन जी20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए नहीं आएंगे भारत: रिपोर्ट
'रॉयटर्स' ने क्रेमलिन के हवाले से बताया है कि भारत में आयोजित होने वाले जी20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने की योजना नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सम्मेलन में शामिल होने के लिए 7-10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे। ब्रिक्स सम्मेलन में पुतिन वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के ज़रिए जुड़े थे।