रूसी सीमाओं पर 12,000 अमेरिकी सैनिक भेजे हैं, यूक्रेन में नहीं लड़ेंगे विश्व युद्ध-III: बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उन्होंने रूसी सीमाओं पर लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और रोमानिया जैसे देशों में 12,000 सैनिकों की तैनाती की है। उन्होंने कहा, "अगर हम जवाबी कार्रवाई करते हैं...तो यह तीसरा विश्व युद्ध होगा...लेकिन हम यूक्रेन में...विश्व युद्ध-III नहीं लड़ेंगे।" बकौल बाइडन, "यूक्रेन के खिलाफ पुतिन का युद्ध कभी भी...जीत में नहीं बदलने वाला है।"