रूसी सेना की तुलना में कितनी मज़बूत है यूक्रेन की सेना?
रूस में लगभग 8,50,000 और यूक्रेन में 2,50,000 सक्रिय सैनिक हैं। रूस के पास 772 लड़ाकू विमानों समेत 4,100 से अधिक एयरक्राफ्ट हैं जबकि यूक्रेन के पास 69 लड़ाकू विमानों समेत कुल 318 एयरक्राफ्ट हैं। वहीं, रूस के पास लगभग 12,500 टैंक और 30,000 से अधिक बख्तरबंद गाड़ियां हैं जबकि यूक्रेन के पास 2,600 टैंक और 12,000 बख्तरबंद वाहन हैं।