रूसी सेना में बतौर सपोर्ट स्टाफ कार्यरत अपने नागरिकों की रिहाई के लिए प्रतिबद्ध हैं: भारत
भारतीयों को नौकरी के बहाने जंग लड़ने के लिए रूस भेजने वाले रैकेट का सीबीआई द्वारा भंडाफोड़ किए जाने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है, "केंद्र ने इस मामले को रूस के सामने प्रमुखता से उठाया है।" उन्होंने कहा, "हम रूसी सेना में बतौर सपोर्ट स्टाफ कार्यरत...अपने नागरिकों की जल्द रिहाई के लिए प्रतिबद्ध हैं।"