रूसी स्पेस एजेंसी ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पर कूलेंट लीक की दी जानकारी, कहा- क्रू सुरक्षित है
रूसी स्पेस एजेंसी ने सोमवार को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मल्टीपर्पज़ नाउका मॉड्यूल में कूलेंट के लीक होने की जानकारी दी। रॉसकॉसमॉस ने एक बयान में बताया है कि क्रू व स्टेशन दोनों सुरक्षित हैं और अंतरिक्षयात्रियों ने लीक का पता लगा लिया था। बकौल रॉसकॉसमॉस, कूलेंट एक बाहरी बैकअप रेडिएटर से लीक हुआ था।