रूसी हमले की आशंका के बीच फिनलैंड में बने 'अंडरग्राउंड शहर' की तस्वीरें आईं सामने
फिनलैंड के नाटो में शामिल होने की योजना के चलते रूसी आक्रमण की आशंका के बीच फिनलैंड की राजधानी हेल्सिंकी में बने 'अंडरग्राउंड शहर' की तस्वीरें सामने आई हैं। यह शहर कथित तौर पर 9,00,000 लोगों को रख सकता है जो हेल्सिंकी की आबादी 6,00,000 से कहीं अधिक है। इस छिपे शहर में स्विमिंग पूल और हॉकी रिंक भी है।