रूसी हमले के बाद से करीब 50 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन, यूएन ने कहा- और बिगड़ सकते हैं हालात
रूसी हमले के बाद से लगभग 50 लाख लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि स्थिति और खराब हो सकती है। यूएनएचसीआर के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में लगभग 6.45 लाख, मार्च में लगभग 30.4 लाख और इस महीने अब तक 9.45 लाख लोग यूक्रेन से बाहर जा चुके हैं।