रूसी हमले में मरने वाले यूक्रेनी नागरिकों की संख्या बढ़कर 351 हुई: यूएन
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने बताया है कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में कम-से-कम 351 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो गई है जबकि इस संघर्ष में लगभग 707 लोग घायल हुए हैं। यूएन ने आगे बताया, "वास्तविक आंकड़े काफी अधिक हैं...विशेष रूप से सरकार द्वारा नियंत्रित क्षेत्र और हाल के दिनों में।"