रेखा को बॉलीवुड में ब्रेक देने वाले निर्माता कुलजीत पाल का 90 साल की उम्र में हुआ निधन

अभिनेत्री रेखा को बॉलीवुड में ब्रेक देने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का 90 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से मुंबई में निधन हो गया है। कुलजीत ने 'अर्थ', 'आज', 'परमात्मा', 'वासना', 'दो शिकारी' और 'आशियाना' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। सांताक्रूज़ के एक श्मशान घाट में आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Load More