रेखा ने आलिया भट्ट को बताया 'फ्यूचर लेजेंड', अपना अवॉर्ड उन्हें किया डेडिकेट
दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की तारीफ की है जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। दादा साहेब इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में दोनों ही अभिनेत्रियों को सम्मानित किया गया और रेखा ने अपना अवॉर्ड आलिया को डेडिकेट करते हुए कहा, "मैं अपना अवॉर्ड हमारे देश के फ्यूचर लेजेंड्स को समर्पित करती हूं और आलिया उनमें से एक हैं।"