रेट कार्ड दिखाकर मुझे क्रूज़ पर जाने को कहा गया था: कास्टिंग काउच पर माही विज
ऐक्ट्रेस माही विज ने कास्टिंग काउच को लेकर कहा है कि स्ट्रगल के दिनों में उन्हें एक शूटिंग कोऑर्डिनेटर ने 'रेट कार्ड' दिखाकर क्रूज़ पर जाने को कहा था। उन्होंने कहा, "मैं और मेरी बहन उस शख्स की कार की पिछली सीट पर बैठे थे और जैसे ही हमें उसके इरादों का पता चला तो हम वहां से भाग गए।"