रेटिनल डिटैचमेंट के कारण ए.बी. डीविलियर्स की आंखों की हुई सर्जरी
ए.बी. डीविलियर्स ने ट्विटर पर स्पेस सेशन के दौरान खुलासा किया कि रेटिनल डिटैचमेंट के कारण उनकी आंखों की सर्जरी हुई है। लेजेंड्स लीग क्रिकेट में उनके नहीं खेलने के बारे में उन्होंने कहा, "मुझे आमंत्रित किया गया था...लेकिन मेरी एक आंख का ऑपरेशन था...आप सोचते होंगे कि मैं एक आंख से खेल सकता हूं लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा।"