रेनबो बेबी के माता-पिता बनने वाले हैं ग्लेन मैक्सवेल व विनी, शेयर की अल्ट्रासाउंड की तस्वीर
आरसीबी के ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि वे सितंबर 2023 में एक रेनबो बेबी के माता-पिता बनने वाले हैं। विनी ने अल्ट्रासाउंड की एक तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है, गर्भपात, मृत बच्चे के जन्म या नवजात की मौत के बाद पैदा हुए बच्चे को रेनबो बेबी कहा जाता है।