रेप के आरोपी को एचसी ने दी ज़मानत; कहा- लड़की संबंधों के नतीजों को समझने में सक्षम थी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले साल 15-वर्षीय एक लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार 22-वर्षीय युवक को ज़मानत दे दी है। एकल पीठ ने कहा कि 'वे दोनों रिश्ते में थे और नाबालिग होने के बावजूद पीड़िता अपने कृत्य के परिणामों को समझने में सक्षम थी'। कोर्ट ने आरोपी को पीड़िता से कोई संपर्क न करने का निर्देश दिया है।