रेप के आरोपी को झारखंड में भीड़ ने पीटा व शरीर पर मला 'ज़हरीले' फल का तेल; हुई मौत
रांची (झारखंड) के एक गांव में भीड़ ने 19-वर्षीय लड़की का रेप करने के आरोपी को 16 जनवरी को बुरी तरह से पीटा और उसके शरीर पर 'ज़हरीले' फल भेलवा का तेल मल दिया। एक अस्पताल में इलाज के दौरान बीते हफ्ते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान समेत 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।