रेप के दोषी राम रहीम को कोर्ट ने इस साल में दूसरी बार दी 30 दिन की परोल
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट ने गुरुवार को इस साल में दूसरी बार 30 दिन की परोल दी। राम रहीम को सिरसा (हरियाणा) स्थित डेरे में जाने की इजाज़त नहीं है, वह बागपत (यूपी) स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। गौरतलब है, राम रहीम को रेप केस में सज़ा मिलने के बाद 7वीं बार परोल मिली है।