रेप केस में दोषी ऐक्टर शाइनी आहूजा को मिली 10 साल के लिए पासपोर्ट रिन्यू कराने की अनुमति
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपनी घरेलू सहायिका का रेप करने के मामले में 2011 में दोषी ठहराए गए शाइनी आहूजा को पात्रता के आधार पर 10 साल के लिए पासपोर्ट रिन्यू कराने की अनुमति दी है। ऐक्टर ने याचिका दायर कर कहा था कि फिलहाल उनका पासपोर्ट 1 साल के लिए रिन्यू हो रहा है जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।