'रेप पीड़िताओं' वाले बयान के संबंध में पूछताछ करने राहुल के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप पीड़िताओं' वाले बयान को लेकर पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस रविवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची। इससे पहले, पुलिस ने राहुल को नोटिस भेजकर इन 'रेप पीड़िताओं' का ब्योरा मांगा था। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर के भाषण में इन 'रेप पीड़िताओं' का ज़िक्र किया था।